{"_id":"5a5131424f1c1b44198b53fb","slug":"151527063920-iglass-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों को लेकर एक युवक को गोली मारकर किया घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायों को लेकर एक युवक को गोली मारकर किया घायल, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इगलास।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकोरिया निवासी एक किसान ने अपनी फसलों पर घुसे आवारा गायों के झुंड को दूसरे गांव की ओर खदेड़ दिया।
इस पर दूसरे गांव से बाइक पर आए चार लोगों ने विवाद करते हुए उसे गोली मार दी। पीठ में गोली लगी है। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। चार लोगों के खिलाफ गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार सरकोरिया गांव निवासी किसान पतरोल अपने खेतों की रखवाली करने पहुंचा था। खेतों में खड़ी फसल आवारा गायें घुसी देखकर किसान ने इन गायों को भानऊ गांव की ओर खदेड़ दिया।
कुछ देर बाद ही पतरोल के पास बाइक सवार कुमरपाल पुत्र इंद्रजीत, प्रदीप पुत्र तालेवर, सोनू पुत्र गिर्राज व थान सिंह पुत्र जालिम पहुंचे। गायोें को भानऊ की ओर खदेड़ने को लेकर उन्होेंने पतरौल को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। इसी पर विवाद हुआ तो सोनू ने गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली पतरौल के पीठ पर लगी और वह गिरकर तड़पने लगा। उधर गोली मारने वाले भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर खेतों में मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
घायल के भतीजे योगेंद्र कुमार की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई गई है।