{"_id":"5a9c5de94f1c1bf17b8ba80c","slug":"151520197097-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी प्रधान सचिन को बाइकर्स ने गोली मारी, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वार्सी प्रधान सचिन को बाइकर्स ने गोली मारी, जख्मी
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के रामघाट रोड इलाके में शनिवार की देर रात क्वार्सी प्रधान सचिन चौधरी पर बाइकर्स ने गोली चला दी। इस हमले में गोली उनके हाथ को छूती हुई निकल गई।
इसके बाद बाइकर्स रामघाट रोड पर विवेक के ढाबे पर आए और वहां भी फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग गए। इस दौरान दोनों घटनाओं को लेकर अफरातफरी मच गई।
इस संबंध में सचिन के भाई की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में जेल में निरुद्ध रामघाट रोड के सूचीबद्ध बाइकर्स सजल चौधरी के भतीजे पुष्पेंद्र व पूर्व में मारे गए बाइकर्स बीनू कालिया के भाई अमित आदि को नामजद किया गया है।
क्वार्सी प्रधान सचिन चौधरी शनिवार की देर शाम आठ बजे जब अपने भाई क पिल चौधरी के साथ घर से दवाई लेने जा रहे थे, तभी क्वार्सी गली नंबर एक में तीन बाइक में सवार होकर आए हमलावरों ने तमंचों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। एक गोली सचिन के हाथ में लगी। इस पर सचिन व उसका भाई अपनी जान बचाकर शोर मचाते हुए वहां से भागे।
विज्ञापन
मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर मचने पर हमलावर वहां से फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसके बाद हमलावरों ने रामघाट रोड पर चौधरी ढाबा पर बैठे विवेक निवासी क्वार्सी पर भी फायरिंग की, जिससे वह भी बाल-बाल मच गया।
यह लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की रिपोर्ट थाना क्वार्सी में बच्चू, अमित निवासीगण गली नंबर एक थाना क्वार्सी, हेमंत उर्फ छोटू निवासी रामबाग कॉलोनी, महेश बघेल निवासी मिश्रीपुर अकराबाद, पुष्पेंद्र निवासी देवसैनी थाना क्वार्सी व एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। सचिन का कहना है कि होली पर गली में बच्चों में हुए विवाद में उसने डांट-डपट कर दी थी।
इसके बाद यह घटना हुई है। बाकी उसकी सीधे कोई रंजिश नहीं है। वहीं इंस्पेक्टर क्वार्सी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। सचिन की चोट का परीक्षण कराया जा रहा है।