फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराबी ने मगध एक्सप्रेस में किया हंगामा

शराबी ने मगध एक्सप्रेस में किया हंगामा

Sun, 14 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने मगध एक्सप्रेस में किया हंगामा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नई दिल्ली से बिहार के इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में शुक्रवार रात एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। विरोध करने पर यात्रियों से हाथापाई पर उतारू हो गया।

आरपीएफ के एसआई आरके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को मगध एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-8 में सवार एक युवक कोल्डड्रिंक की बोतल में शराब पी रहा था।

नशे में होने के बाद उसने यात्रियों से गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह हाथापाई पर उतारू हो गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच कंडेक्टर के माध्यम से रेलवे कंट्रोल रूम में की।
विज्ञापन


ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और शराब भी बरामद की। दबोचे गए युवक ने अपना नाम जगदीप यादव निवासी बोकारो झारखंड बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed