फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दहेज न मिला तो दे दिया तीन तलाक

दहेज न मिला तो दे दिया तीन तलाक

Fri, 05 Apr 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
दहेज न मिला तो दे दिया तीन तलाक
दहेज की मांग पूरी न होने पर धोखे से दिया तीन तलाक
विज्ञापन

- अनपढ़ महिला से पारिवारिक कलह में सुलह के नाम पर तलाक के कागजों पर लगवाया अंगूठा
- सासनी गेट के लडिया इलाके का मामला, एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। सासनी गेट इलाके की एक मुस्लिम महिला के साथ धोखाधड़ी से तीन तलाक के कागजों पर अंगूठा लगवाने का मामला सामने आया है। सात माह की गर्भवती महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर तीन तलाक के कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। अब ससुराल में रहने नहीं दे रहे हैं।

एसएसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची सासनी गेट के लडिया की महिला ने बताया कि वह कोतवाली इलाके की रहने वाली है। 2017 में उसका निकाह सासनी गेट के लडिया निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से वह दहेज में पांच लाख रुपये, मोटर साइकिल और अन्य सामान की मांग करने लगे। गरीब परिवार से होने के कारण ससुरालियों की मांग पूरी नहीं कर पाई तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पारिवारिक कलह बढ़ने पर इस बात की जानकारी मायके वालों को दी। महिला का आरोप है कि उनके समझाने पर 25 मार्च ससुरालियों ने उसे दीवानी में बुलाया और कहा कि कागजात तैयार कर बाकायदा हस्ताक्षर कर सुलह करके मामले का निपटारा करेंगे। इस पर उन्होंने एक वकील के माध्यम से कागज तैयार कराए और मुझे बिना पढ़कर सुनाए उन पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद उनसे जब एक कापी मांगी तो वह आनाकानी करने लगे। जिद करने पर एक कापी उपलब्ध करा दी। जिसे बाद में एक पहचान के व्यक्ति पर पढ़वाने पर पता लगा कि वह तीन तलाक के दस्तावेज हैं। महिला की शिकायत सुन सीओ द्वितीय ने मामले की जांच के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं। इधर, शिकायत प्रकोष्ठ की महिला कर्मी ने भी महिला को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed