{"_id":"5c55f625bdec2229c12b86af","slug":"141549137445-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिंग व्हील में कचरा आने से गिरा था झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैरिंग व्हील में कचरा आने से गिरा था झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अभिषेक तयाल, अलीगढ़।
नुमाइश में शुक्रवार रात पॉवर झूला गिरने से झूलों की फिटनेस सवालों के घेरे में है। अभी तक की पड़ताल में पता चला कि पॉवर झूले के बैरिंग व्हील में कचरा होने की वजह से उसका तार टूटा और वह गिरा गया। हैवी ड्यूटी वाली ये बैरिंग व्हील झूले को घुमाने वाली पुली में होती है। इसी व्हील से पुली घूमती है और तार ऊपर-नीचे होता है।
झूले के ठेकेदार इमरान कुरैशी ने बताया कि झूले चालू होने से पहले 22 जनवरी को तकनीकी टीम ने इनको चेक किया था। एनओसी मिलने के बाद ही झूले चालू हुए थे। झूला गिरने की घटना महज एक हादसा है। बिना फिटनेस के किसी भी झूले का संचालन नहीं हो रहा है।
हुल्लड़ बाजार में लगे पॉवर झूले की शुक्रवार शाम पांच बजे टेक्निकल टीम ने इसको जांचा था। सब कुछ ठीक मिलने के बाद झूले को शुरू करा दिये गये लेकिन, करीब चार से पांच घंटे बाद ये हादसा हो गया। जिससे आसपास बाजार में भगदड़ मच गई और झूले बंद करा दिए गए।
विज्ञापन
पिछली साल का बेस्ट झूला इस बार वेस्ट
नुमाइश में पॉवर झूला पहली बार साल 2018 में आया था। पिछले साल इस झूले ने लोगों को खूब लुभाया था। झूला ठेकेदार इमरान कुरैशी ने बताया कि इस झूले को पिछले साल सर्वश्रेष्ठ झूले का खिताब दिया गया था। लेकिन, शुक्रवार रात हादसा होने के बाद झूले को बंद करा दिया गया।
हमने 22 जनवरी को एनओसी लेने के बाद ही सभी झूले शुरू कराए थे। झूले के मैन्युफैक्चर के हिसाब से इसके बैरिंग व्हील में कचरा आने से प्रेशर ज्यादा हो गया और तार टूट गया। ये महज एक हादसा है।
इमरान कुरैशी, झूला ठेकेदार
झूलों को लेकर आम आदमी में दहशत
नुमाइश में झूला टूटने का हादसा होने के बाद यहां आने वाले हजारों लोगों के मन में दहशत हो गई। वह इन झूलों से दूरी बना रहे हैं। खासतौर पर बच्चों के साथ नुमाइश घूमने आने वाले परिवार अब हुल्लड़ बाजार का रुख नहीं कर रहे हैं जिससे बच्चे जिद न करें और वह सुरक्षित रहें। हां, छोटे हाथ वाले झूलों की मांग बढ़ी है। जिससे उनकी कमाई बढ़ गई है लेकिन उनको भी इस वक्त बंद करा दिया गया है।