फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टायर फटने से पलटी बोलेरो, चपेट में आकर एक मरा

टायर फटने से पलटी बोलेरो, चपेट में आकर एक मरा

Sat, 05 Jan 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से पलटी बोलेरो, चपेट में आकर एक मरा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र के दौरऊ मोड़ पर शुक्रवार को वाहन का इंतजार कर रहे दर्जनों लोग टायर फटने से असंतुलित हुई बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। बाद में एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि दो का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चालक सहित बोलेरो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

शुक्रवार को दौरऊ मोड़ पर दोपहर करीब 12 बजे लोग खड़े होकर अपने-अपने गंतव्यों को जाने के लिए वाहनों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से अलीगढ़ से खुर्जा जा रही बोलेरो गाड़ी का टायर फट गया।
विज्ञापन


इससे गाड़ी असंतुलित हो गई और पलट गई। इसकी चपेट में वाहनों का इंतजार कर रहे लोग भी आ गए। चपेट में आकर संजय शर्मा (36) पुत्र जतन स्वरूप शर्मा निवासी धनैड़ा, थाना चांदपुर देहात, बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अली व अरबाज पुत्र गुड्डू खां, रामपुर शाहपुर थाना चंडौस बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया। संजय शर्मा चंडौस में अपने चाचा के लड़के की ससुराल आया था।


वह घर लौटने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बोलेरो को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में मृतक के परिवार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed