फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बेटी को पति से अलग करने पर अड़े परिजन

बेटी को पति से अलग करने पर अड़े परिजन

Mon, 24 Dec 2018 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बेटी को पति से अलग करने पर अड़े परिजन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना सासनी गेट में रविवार को युवक-युवती के प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों ने जमकर हंगामा काटा। युवती पक्ष के लोग अपनी बेटी के पति से अलग कराकर साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए।

युवक पक्ष के लोगों ने इस बात का जमकर विरोध किया। इधर, युवती पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। अंत में थाना पुलिस ने युवती के बालिग होने के चलते उसे पति के साथ भेज दिया।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट के कृष्णाटोला के एक युवक के प्रेम संबंध हाथरस के सिकंदराबाद की युवती से पिछले लंबे समय से चल रहे थे। युवक ने तीन माह पहले युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इस मामले में युवक के परिजन को विरोध के बाद युवती को बहू के तौर पर अपनाने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, युवती पक्ष के लोग राजी नहीं हुए। पिछले दिनों एक ट्रेन हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। इसके बाद युवक ने कृत्रिम पैर लगवा लिए। इस बात की भनक युवती के परिजनों को हुई तो वह बेटी की ससुराल पहुंच गए और उसे अपने साथ ले जाने को हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर थाना पुुलिस पहुंच गई।


पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। यहां भी दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहा। इंस्पेक्टर ने युवक-युवती के कोर्ट मैरिज के दस्तावेज देख युवती के बालिग होने के चलते उसे युवक के साथ भेज दिया। इधर, युवती पक्ष के लोग भी अपने घर को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed