{"_id":"5b94248c867a557fe86c2ae2","slug":"141536435340-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को बर्बरता से पीट रहे बाप-बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को बर्बरता से पीट रहे बाप-बेटे गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अपने बेटे के संग मिलकर पुत्रवधू को जानवरों की तरह पीटने वाले एक कंपनी के सेवानिवृत्त एमडी ओम प्रकाश गौतम और उसके बेटे संघप्रिय गौतम उर्फ ललित को पुलिस ने उनकी हरकतों की वीडियो फुटेज देखने के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
दोनों की बर्बरता की वीडियो फुटेज लेकर शनिवार को पत्नी एसएसपी के समक्ष पहुंच गई। जब एसएसपी ने वह फुटेज देखे तो तुरंत ही पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी को दिखाए गए वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाप बेटे महिला को जानवरों की तरह पीट पीट कर अधमरा कर दिया है।
थाना गांधी पार्क के नगला मानसिंह की रहने वाली अंजू पुत्री अमर सिंह की शादी फरवरी 2018 में थाना क्वार्सी इलाके के क्वार्सी बाईपास निवासी संघप्रिय गौतम उर्फ ललित पुत्र ओम प्रकाश गौतम से हुई थी।
विज्ञापन
ओम प्रकाश गौतम एक पब्लिक सेक्टर यूनिट कंपनी से मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से रिटायर हैं। पुलिस के मुताबिक शादी में दहेज के रुप में मायके पक्ष ने दस लाख रुपये व दो बीघा जमीन दामाद संघप्रिय गौतम के नाम कर दी। शुरुआत के एक महीने तो पति ठीक रहे, लेकिन एक महीने के बाद अंजू की परेशानी बढ़ गई।
छोटी छोटी बातों पर अंजू के साथ मारपीट की जाने लगी। दहेज की भूख इतनी थी कि एक चार पहिया गाड़ी नहीं मिलने पर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसे जानवरों की तरह लात घूंसों तक से पीटा जाने लगा। यह काम उसका पति और ससुर दोनों मिलकर करते थे।
शनिवार को भी उसे बुरी तरह पीटा जा रहा था। जब वह मारपीट से बचने के लिए डरती हुई घर से बाहर की ओर भागी तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। जिससे बर्बरता की पूरी दास्तान सामने आ गई। घरेलू हिंसा की शिकार अंजू ने इस पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
उन्हें सीसीटीवी में कैद मारपीट के साक्ष्य दिखाए। एसएसपी ने थाना क्वार्सी के प्रभारी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिया हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार दोनों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिर्फ मारपीट नहीं बल्कि हाथ भी जलाए
एसएसपी आफिस पहुंची अंजू ने अपने ऊपर हुए जुल्मों के निशानों को दिखाते हुए कहा कि उसे न सिर्फ पीटा जाता था, बल्कि उसके हाथों को बुरी तरह जलाया है। उसके हाथों पर जलाए जाने के निशान थे। अंजू ने जब अपने एक-एक करके उत्पीड़न एसएसपी को बताए तो वह दंग रह गए। इसी के बाद तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
जब पीड़ित महिला ने मुझे फुटेज दिखाए तो मैं हैरान था कि जानवरों को भी कोई इस तरह नहीं मारता है। आरोपियों ने बेहद घृणित कार्य किया है। पूरा मामला साक्ष्य के साथ हमारे पास आया है। इसमें शक की कोई गुंजाइश नहीं है। हमने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अदालत से गुहार की जाएगी।
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी