{"_id":"5b144cf44f1c1b9d6e8b6274","slug":"141528057076-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ कार्यकर्ता पर हमले एक और गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघ कार्यकर्ता पर हमले एक और गिरफ्तारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट के मोहल्ला सराय मियां में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता की बाइक पर वंदेमातरम देखकर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा किए गए हमले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। वहीं शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
कनवरी गंज निवासी गोविंद वार्ष्णेय पुत्र विशन चंद्र वार्ष्णेय आरएसएस की अयोध्या शाखा का मुख्य शिक्षक है। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी मयंक कुमार के साथ उसी की बाइक पर कैलाश गली होकर सराय मियां गया था। यहां पर उसे एक दुकानदार से उधार के पैसे लेने थे।
जब गोविंद और मयंक वहां पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष की नजर बाइक के टापे पर लिखे वंदेमातरम पर गई। इसको देखकर दूसरे पक्ष के लोग भला बुरा कहने लगे और टापे को तोड़ने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि गोविंद को नीचे गिराकर पीटा गया। इस संबंध में थाना देहली गेट उजहर व आशू को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया था। देहली गेट इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में नामजद पोलार्ड उर्फ उजहर के बाद अब रविवार को आशू को गिरफ्तार कर लिया गया है।