{"_id":"5a5a61564f1c1bec408b4bc9","slug":"141515872598-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इगलास थाने का मुख्य आरक्षी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इगलास थाने का मुख्य आरक्षी निलंबित
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अवैध हथियारों के साथ पकड़े आरोपियों को संतरी से जबरन चाबी लेकर हवालात से बाहर निकालने वाले मुख्य आरक्षी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आरोपी मुख्य आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच सीओ इगलास को सौंपी है।
पांच जनवरी को इगलास थाने की बेसवां चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार चौहान ने पांच जनवरी 2017 को तीन अभियुक्तों को पिस्टल, बंदूक व तमंचा समेत गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक ने सभी को थाने की हवालात में बैठा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद वहां इगलास थाने में तैनात मुख्य आरक्षी हरिओम शर्मा नशे में धुत होकर पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद संतरी से जबरन चाबी लेकर तीनों आरोपियों को हवालात से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर एसआई से भी बहस की। इसकी जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने मुख्य आरक्षी को निलंबित कर विभागीय जांच सीओ इगलास को सौंपी है।