फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलबरकात के छात्र की हत्या में खुलासे के करीब पुलिस

अलबरकात के छात्र की हत्या में खुलासे के करीब पुलिस

Thu, 07 Mar 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अलबरकात के छात्र की हत्या में खुलासे के करीब पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस इलाके के एडीएम कंपाउंड रोड पर 23 फरवरी की शाम अतबरकात कॉलेज के एमबीए छात्र (पूर्व एएमयू छात्र) की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। यह भरोसा एसएसपी ने बुधवार को घटना के खुलासे की मांग करने पहुंचे अलबरकात के छात्रों व परिजनों को दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सब कुछ स्पष्ट कर लिया है। बस जल्द ही आपके सामने तस्वीर साफ कर दी जाएगी। कुछ ऐसी मजबूरियां हैं, जिनकी वजह से गिरफ्तारी में देरी हो रही है। यह भरोसा मिलने के बाद परिजन व सभी छात्र वापस लौट गए।


सिविल लाइंस के ही अहमद नगर जौहराबाग निवासी स्व. सैयद नुजहत हुसैन के दो बेटों में दूसरे नंबर का मो.सैयद सेफ उर्फ शिंटू (25) एएमयू से बीकॉम करने के बाद अल बरकात से एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 23 फरवरी की शाम वह जिम से निकला था, तभी उसकी गोली मारकर शार्प शूटरों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में परिवार की ओर से अज्ञात लोगों पर अज्ञात कारणों को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस घटना के खुलासे के लिए प्रयासरत है। मगर अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन



इस बात को लेकर चिंतित परिजन व उसके साथी छात्र बुधवार को एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष माजिद जैदी की अगुवाई में एसएसपी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हत्याकांड के खुलासे की मांग की। यहां एसएसपी आकाश कुलहरि ने भरोसा दिलाया कि अब तक जैसे धैर्य का परिचय देते हुए परिजनों ने पुलिस का सहयोग किया है। इसी तरह कुछ दिन और सहयोग करें। जल्द खुलासा होगा। पुलिस ने काफी कुछ साफ कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed