फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रेमी संग भागी युवती को बहनों ने दबोचा, युवक को धुना

प्रेमी संग भागी युवती को बहनों ने दबोचा, युवक को धुना

Wed, 06 Mar 2019 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग भागी युवती को बहनों ने दबोचा, युवक को धुना
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

प्रेमी संग भागी प्रेमिका को उसी की बहनों ने थाना सासनी गेट क्षेत्र में दबोच लिया। इस दौरान युवती के परिजनों ने लड़के की सरेराह जमकर पिटाई की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में पुलिस ने मामला शांत करा युवती को घर ले जाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र स्थित दही वाली गली की एक युवती का थाना सासनी गेट क्षेत्र निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को उसने अपने प्रेमी के साथ घर से भाग कर शादी करने का मन बना लिया। घर पर बाजार जाने की कहकर अपने प्रेमी के साथ निकल गई।
विज्ञापन


इसी बीच उसकी बहनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने उसे तलाशना शुरू कर दिया। दोनों को सराय सुल्तानी के पास दबोच लिया। परिजनों को इसकी सूचना दी। जैसे ही परिजन वहां पहुंचे उन्होेंने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक सड़क पर यह ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। युवती के घर ले जाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed