फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किसान से सात लाख ठगे

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किसान से सात लाख ठगे

Wed, 06 Mar 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर किसान से सात लाख ठगे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक शातिर ने किसान के बेटे से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। इसका बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित का बेटा अपना फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर रेलवे के वैशाली स्थित डिवीजन कार्यालय पहुंचा। पीड़ित पिता ने मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण से इसकी शिकायत की। जिलाधिकारी ने पीड़ित को जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया।

यशपाल सिंह निवासी गोकुलपुर-सोनोठ थाना विजयगढ़ पेशे से किसान हैं। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि कुलदीप कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी हरनारायन गढ़ी थाना खैर कुछ दिन पहले उनके घर आया।
विज्ञापन


बेटे संदीप सिंह की नौकरी रेलवे में लगवाने की बात कही। इसके बदले उसने सात लाख रुपये की मांग की। इसमें चार लाख काम होने से पहले और तीन लाख ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद। 15 जुलाई 2018 को कुलदीप उनसे चार लाख रुपये कैश ले गया। कुछ दिन पहले उसका फोन आया कि आपके बेटे का ज्वाइनिंग लेटर आने वाला है। बचे तीन लाख रुपये तैयार रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइनिंग लेटर आते ही वह तीन लाख रुपये और ले गया। बताया कि जब उनका बेटा ज्वाइनिंग करने पहुंचा तब संबंधित अधिकारी ने बताया कि यह लेटर फर्जी है। मंगलवार को पीड़ित भाजपा किसान मोर्चा बृजक्षेत्र कार्य समिति सदस्य ठा. राकेश सिंह के साथ जिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


वहीं जिलाधिकारी से इसकी जांच सीओ बरला को सौंप दी है। ठा. राकेश सिंह ने कहा कि जल्द ही ऐसे फर्जी रैकेट चलाने वालों का पर्दाफाश किया जाए, जिससे क्षेत्र की जनता इसकी बातों में न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed