फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगाया

युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगाया

Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगाया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के मोहल्ला कुरेशियान में शनिवार को एक युवक ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया। युवक ने कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर उस पर लटक गया। युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।

थाना देहली गेट के मोहल्ला कुरेशियान निवासी दानिश ने सुबह करीब आठ बजे खुदकुशी का कदम उठाया। दानिश की पत्नी सुमाइला किचिन में चाय बनाने गई थी। बच्चे भी उसके पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान दानिश ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो दानिश फंदे पर झूल रहा था। पति को फंदे पर झूलता देख उसकी चीख निकल पड़ी। चीखपुकार सुन अन्य परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से पुलिस कार्रवाई को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पत्नी से चल रहा था विवाद
मृतक दानिश के पिता सलीम के अनुसार बेटे का निकाह शाहजमाल निवासी सुमाइला से तीन साल पहले हुआ था। पिता सलीम के अनुसार निकाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

आरोप है कि बेटे की पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके चली गई थी। वहां जाकर वह ससुराल लौटने के बजाय पति सहित अन्य ससुरालियों को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इसी बात को लेकर दानिश परेशान चल रहा था।


हालांकि दोनों परिवारों के समझाने पर पत्नी अपनी ससुराल लौट आई थी। लेकिन पति पत्नी में कोई समझौता नहीं हुआ था। सलीम के अनुसार दानिश दो मासूम बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed