{"_id":"5c65cea9bdec2256646abafd","slug":"131550175913-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी एवं बवाल करने वाले 17 लड़के चिन्हित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगजनी एवं बवाल करने वाले 17 लड़के चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मंगलवार को बाइक जलाने एवं बवाल करने वाले 17 युवकों को चिन्हित कर लिया गया है। इसमें एक युवक ऐसा भी है जिसके खिलाफ करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वीडियो फुटेज से प्राप्त सभी फोटो को एएमयू प्रॉक्टर के पास भेजकर पूछा है कि बताए कौन छात्र है और कौन बाहरी। प्रॉक्टर द्वारा चिन्हित किये जाने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि एएमयू प्रशासन के पास फोटो भेजा गया है कि चिन्हित कर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करें। बाहरी युवक है तो बताएं। उन सबके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार 17 में से 5 युवक बाहरी हैं। एएमयू जनसंपर्क कार्यालय के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा भेजे गए फोटो की जांच कर पूरे मामले से अवगत करा दिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भेजने के सवाल पर कहा कि एएमयू प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों के खिलाफ अभी तक नहीं मिले हैं राजद्रोह के साक्ष्य
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह की तहरीर पर एएमयू के छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। अभी तक की जांच में किसी के खिलाफ राजद्रोह के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच अभी जारी है। अगर राजद्रोह का मामला साबित नहीं हुआ तो उसे हटा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
एएमयू जांच कर बताए कि कौन मुकदमा दर्ज हो
एसएसपी ने बताया कि एएमयू प्रशासन की तरफ से एफआईआर के दो तहरीर आई है। इसके अतिरिक्त एफआईआर के लिए 15-20 प्रार्थना पत्र आए है। सभी प्रार्थना पत्र को एएमयू के पास भेज रहा हूं। एएमयू फैक्ट फाइंडिंग कर बताए कि कौन-कौन से प्रार्थना पत्र दर्ज करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। यानी जीरो प्रेशर है। वह दूध का दूध और पानी का पानी कर देेंगे।
एसएसपी से मिले बिजेंद्र
पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह एसएसपी से मिले और वर्तमान हालात पर बात की। उन्होंने एसएसपी से छात्रों पर राजद्रोह के अंतर्गत दर्ज मुकदमे के बारे में बातचीत की। एसएसपी ने कहा कि किसी के खिलाफ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। जिसके ऊपर रासुका लगनी चाहिए लगेगी। निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।
मैं चाहता हूं कि एएमयू के छात्र एमएलए बनें : एसएसपी
एसएसपी के सामने कुछ लोग कह रहे थे कि एएमयू में राजनीति हो रही है। इसके जवाब में एसएसपी ने कहा कि राजनीति तो होनी ही चाहिए। मैं चाहूंगा कि एएमयू छात्र एमएलए बनें। ये पढ़े लिखे हैं। नेता बनेंगे तो सबका फायदा होगा। छात्र राजनीति नहीं करेंगे तो कौन करेगा।