फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में एक और बदमाश दबोचा

पुलिस ने मुठभेड़ में एक और बदमाश दबोचा

Wed, 28 Nov 2018 02:39 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में एक और बदमाश दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़-पलवल हाईवे पर जट्टारी क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को पकड़ने के बाद थोड़ी देर बाद ही थाना क्वार्सी क्षेत्र के कायमपुर मोड़ पर एक अन्य मुठभेड़ में कई आपराधिक वारदातों में शामिल बदमाश दिलशाद निवासी बिलखना अकराबाद को भी पकड़ने में कामयाब पाई। पहले बदमाश की तरह दिलशाद को भी पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार कर घायल कर गिराया। दिलशाद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने देर रात उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना क्वार्सी क्षेत्र पुलिस मंगलवार रात को क्वार्सी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक बाइक पर दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह पुलिस को चकमा देकर तेजी से भाग गए। पुलिस ने उनके पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा दी। बदमाशों को कयामपुर मोड़ पर घेर लिया।
विज्ञापन



खुद को घिरता देख दिलशाद और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने दिलशाद को पैर में गोली मार जख्मी कर दिया। दिलशाद के जख्मी होने के बाद उसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ने की कोशिश की, हालांकि इसमें कामयाबी नहीं मिली। पुलिस दिलशाद को देर रात मलखान सिंह जिला अस्पताल लेकर आई। उसके पास से एक तमंचा कई कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार दिलशाद कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। इसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की भी तफ्तीश की जा रही है। इसके होश में आने पर दूसरे बदमाश के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed