फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ट्रैक्टर लूटने वाला राजस्थान का फर्जी ‘एसीपी’ गिरफ्तार

ट्रैक्टर लूटने वाला राजस्थान का फर्जी ‘एसीपी’ गिरफ्तार

Mon, 02 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर लूटने वाला राजस्थान का फर्जी ‘एसीपी’ गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इगलास पुलिस से मुठभेड़ जख्मी अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर लुटेरा गैंग के चार फरार साथी राजस्थान के फर्जी एसीपी सहित गोंडा पुलिस द्वारा दबोच लिए गए हैं। इनके कब्जे से लूट गए दो ट्रैक्टर ट्राली व हथियार बरामद हुए हैं। खास बात है कि दबोचा गया फर्जी एसीपी एक अन्य साथी सहित मुठभेड़ के समय पुलिस से बचकर भाग गया था और दोनों पर पुलिस ने दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इन चारों की गिरफ्तारी की सूचना पर राजस्थान व यूपी के कई जिलों की पुलिस गोंडा पुलिस से संपर्क कर रही हैं और अब तक की पूछताछ में कई जिलों की वारदात भी स्वीकारी हैं।

एसएसपी अजय कुमार साहनी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि इलाके के गांव गहलऊ से पिछले माह दो ट्रैक्टर-ट्राली लूटे गए थे। इसी घटना के खुलासे के प्रयास में 27 जून की रात इगलास-गोंडा के बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश आजाद व रामनिवास जख्मी होने के बाद पकड़े गए थे। उनके साथी मरगूब व हरिकांत पाठक भाग गए थे।
विज्ञापन


फरार साथियों को उसी दिन से पुलिस तलाश रही थी। एसओजी की मदद से रविवार तड़के उन फरार दस-दस हजार के इनामी मरगूब व हरिकांत पाठक सहित चार को गोंडा पुलिस ने दबोच लिया। उनसे दोनों लूटे गए ट्रैक्टर ट्राली के अलावा दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। इस मौके पर एसपी देहात डॉ.यशवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश और राजस्थान में बेचते थे ट्रैक्टर
पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह ट्रैक्टर लूटते हैं। चूंकि कोई इनकी चेकिंग नहीं करता। इसलिए लेकर जाने में आसानी होती है। बेचने के बाद इनके पैसे आपस में बांटते हैं। अधिकांश ट्रैक्टर मध्य प्रदेश या राजस्थान में बेचे जाते हैं। इन दोनों ट्रैक्टरों को हम पहले भरतपुर ले गए थे। मगर वहां न बिकने पर वापस ला रहे थे, तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसके बाद हम इलाके में ही छिपे हुए थे। अब इन्हें बेचने संभल ले जा रहे थे। तभी पुलिस द्वारा दबोच लिए गए। इनमें मरगूब पेशेवर अपराधी है। मुठभेड़ में पकड़े गए आजाद व रामनिवास उनके गैंग के सरगना थे। मरगूब पूर्व में भी जेल जा चुका है। वह पब्लिक में खुद को राजस्थान पुलिस का एसीपी बताता है। इस गैंग पर मथुरा, भरतपुर, कोसीकला, राया, संभल, उद्योग नगर, इगलास आदि में लूट के मुकदमे दर्ज हैं।


दबोचे गए अपराधी
1-मरगूब उर्फ नावेद पुत्र कयूब हसनपुर थाना हयात नगर संभल। 10 हजार का इनामी
2-हरिकांत पाठक पुत्र शिवलेहरी अयैरा थाना राया मथुराद्ध 10 हजार का इनामी
3-नरेन्द्र पुत्र रोशन सिंह बुड़वारीकला थाना नदवयी भरतपुर राजस्थान
4-महादेव शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा नगला चन्द्रभान थाना फरह, मथुरा

गिरफ्तारी करने वाली टीम
इंस्पेक्टर गोंडा छोटेलाल, एसआई प्रदीपक मलिक, एसआई रवि कुमार, एसआई देवेंद्र सिंह, एसआई संदीप राणा, सिपाही राजेंद्र, मनोज, राजपाल के अलावा एसओजी से समय सिंह, फिरोज खान, राकेश, मो.रजा, सचिन कुमार, आलोक रावत आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed