फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किशोरी संग बहनोई और दोस्त ने किया गैंगरेप, गर्भवती

किशोरी संग बहनोई और दोस्त ने किया गैंगरेप, गर्भवती

Sun, 05 May 2019 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
किशोरी संग बहनोई और दोस्त ने किया गैंगरेप, गर्भवती
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद सौतेली बहन के पास रह रही नाबालिग संग उसके जीजा और दोस्त ने कई माह तक गैंगरेप किया। अब जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसकी मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। शुक्रवार को बच्ची को लेकर मां एसएसपी से मिली तो पुलिस हरकत में आई और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए यहां महिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।

यह खबर शाम को आरोपियों को हुई तो वह अपनी पत्नियों को लेकर किशोरी व उसकी मां को धमकाने महिला चिकित्सालय पहुंच गए। यहां से किशोरी को खींच ले जाने की कोशिश तक की गई। मगर पुलिस के आने पर वह भाग छूटे, जिन्हें बन्नादेवी पुलिस ने पीछा कर खैरेश्वर से आगे दबोच लिया। शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ खैर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में एक खैर के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता का भतीजा है।
विज्ञापन


वाकया इस तरह है कि कस्बा खैर की महिला के पति की मौत के बाद उसने अपने एटा जिले में रहने वाले बहनोई संग शादी कर ली। महिला के एक 14 वर्षीय बेटी है। इधर, महिला ने जिस बहनोई से शादी की, उसकी बेटी का निकाह खैर में ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच महीने पहले बहनोई की विवाहित बेटी अपने मायके से महिला की 14 वर्षीय बेटी यानि अपनी सौतेली बहन को उसके लालन-पालन व पढ़ाने लिखाने का हवाला देकर अपने साथ खैर ले आई। यहां आने के बाद उसके बहनोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने अपनी सौतेली बहन से विरोध दर्ज कराया तो उसने भी उसके विरोध को अनसुना कर दिया। इतना ही नहीं, बहनोई के बेहद करीबी दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब उसे परेशानी हुई तो उसे कुछ दवाएं भी खिलाई गईं। अब आकर सौतेली बहन किशोरी को उसकी मां के पास एटा छोड़ आई। वहां पहुंचकर उसने मां के सामने पेट में दर्द की शिकायत रखी। इस पर डॉक्टर को दिखाया गया तो उसे करीब चार माह का गर्भवती बता दिया। इस पर मां ने जब उससे पूरी बात समझी तो किशोरी ने सच्चाई बता दी।

इस जानकारी पर शुक्रवार को पीड़ित महिला बेटी संग एसएसपी से मिली। एसएसपी के निर्देश पर किशोरी को यहां जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यह खबर शाम को आरोपी बहनोई व उसके दोस्त को मिली तो दोनों अपनी बीबियों संग यहां पहुंच गए। आरोप है कि वह किशोरी को खींचकर ले जाने लगे तो उसकी मां ने पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दे दी। इस पर इंस्पेक्टर बन्नादेवी अरुणा राय मौके पर पहुंचीं तो आरोपी कार लेकर भाग गए।

मगर पुलिस ने उन्हें खैरेश्वर के पास दबोच लिया। वहां से दोनों आरोपियों को थाने बैठा दिया, जबकि उनकी पत्नियों को महिला थाने भेज दिया। इधर, शनिवार सुबह मामले में मेडिकल आदि की औपचारिकताओं के बाद खैर पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई, जहां किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी बहनोई दानिश पुत्र यामीन व उसके दोस्त अक्षय अग्रवाल उर्फ जॉय पुत्र योगेश उर्फ पप्पू अग्रवाल के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं फिलहाल महिलाओं को छोड़ दिया गया है। आरोपियों में से एक अक्षय अग्रवाल कस्बे के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता पुरुषोत्तम अग्रवाल का भतीजा है। उसने दानिश के परिवार की युवती से प्रेम विवाह किया है। इसलिए उसकी दानिश से दोस्ती है। इधर, खैर पुलिस के अनुसार किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


-मामला वाकई गंभीर है। इस मामले में दो आरोपी किशोरी के बहनोई दानिश व अक्षय उर्फ जॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे कार्रवाई जारी है।
-मणीलाल पाटीदार एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed