फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जेएनयू की छात्रा संग छेड़छाड़ का मामला इटावा जीआरपी के सुपुर्द

जेएनयू की छात्रा संग छेड़छाड़ का मामला इटावा जीआरपी के सुपुर्द

Tue, 23 Apr 2019 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू की छात्रा संग छेड़छाड़ का मामला इटावा जीआरपी के सुपुर्द
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस में सफर कर रही जेएनयू की छात्रा के साथ टीटीई द्वारा छेड़छाड़ मामले की विवेचना अब इटावा जीआरपी करेगी। अलीगढ़ जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मुकदमा इटावा जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया।

इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि छेड़छाड़ की घटना इटावा जीआरपी थाना के सीमा में हुआ है। जीआरपी एसएसआई अब्दुल मुईज खां ने बताया कि मामले को ट्रांसफर करने की पूरी प्रक्रिया कर इटावा जीआरपी को केस सुपुर्द किया है। इधर, आरोपी टीटीई की अभी भी तलाश जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में शनिवार की रात प्रयागराज से सवार जेएनयू छात्रा सवार हुई थी। उसके साथ टीटीई ने गाड़ी के कानपुर स्टेशन क्रास करने के बाद रविवार सुबह छेड़छाड़ कर दी। इससे घबराई छात्रा ने बोगी के टायलेट में जाकर अपने पिता को फोन करके मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के पिता सिविल पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर मेरठ रेंज में तैनात हैं। इस पर छात्रा के पिता ने जीआरपी को को फोन कर बेटी की मदद करने की गुहार लगाई। उनकी शिकायत पर अलीगढ़ जीआरपी ने छात्रा को रेस्क्यू किया।


हालांकि टीटीई इस दौरान ट्रेन में ही कहीं छिप गया। जीआरपी ने छात्रा से तहरीर लेकर टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।उसे दूसरी दूसरी ट्रेन से दिल्ली भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed