फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दस-दस हजार के दो इनामी और दबोचे

दस-दस हजार के दो इनामी और दबोचे

Thu, 17 Jan 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दस-दस हजार के दो इनामी और दबोचे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के शाहजमाल क्षेत्र की एडीए कालोनी के ताला व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर इरशाद उर्फ भूरा को मथुरा रोड बाईपास पर मुठभेड़ में दबोचने के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया। उनके पास से लूट की 40 हजार की रकम भी बरामद हुई है।

एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार इरशाद की तरह ही अन्य दोनों बदमाशों के बारे में भी मुखबिर ने सूचना दी थी। सूचना पर बदमाशों को पकड़ने को गठित टीम खैर बस अड्डा पर पहुंची थी। वहां अब्दुल कलाम उर्फ अब्दुल्ला पुत्र मुखतार निवासी सुपर कालोनी, नूरानी मस्जिद, कोतवाली और सन्ने उर्फ साने पुत्र अनीस निवासी उस्मान पाड़ा हबीब पेंटर वाली गली, देहली गेट पहले से खड़े थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित था। इससे पूर्व मंगलवार रात मथुरा रोड स्थित बाईपास पर इरशाद और इसके साथियों को घेर था। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इरशाद को पैर में गोली लगी थी और उसके दो अन्य साथी भाग गए थे।
विज्ञापन


12 जनवरी को ताला कारोबारी इरशाद की थी लूट
देहलीगेट की एडीए शाहजमाल कालोनी निवासी ताला कारोबारी मशकूर से 12 जनवरी को 2.26 लाख रुपये की लूट हुई थी। वारदात को बदमाश इरशाद उर्फ भूरा व अब्दुल कलाम उर्फ अल्ले और सन्ने उर्फ सने शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम
इंस्पेक्टर देहली गेट रविंद्र कुमार सिंह सर्विलांस सेल प्रभारी अभय कुमार शर्मा, एसआई उपेंद्र राणा, एसआई चमन सिंह, सहित थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed