{"_id":"5beb361abdec22694a53d17c","slug":"121542141466-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवक को बुलट सवार लेकर फरार, तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह युवक को बुलट सवार लेकर फरार, तलाश जारी
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के मैरिस रोड स्थित एक स्कूल के पास से निकल रहे युवक को मंगलवार शाम बुलेट सवार कुछ युवक जबरन अपने साथ अगवा कर ले गए। युवक ने शोर मचाया, लेकिन भीड़ आने से पहले ही बुलेट सवार युवक को लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची ने पुलिस के तलाश करने पर भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस का अंदेशा है कि मामला रंगबाजी या युवकों की आपसी रंजिश का हो सकता है।
मैरिस रोड स्थित स्कूल के पास से मंगलवार की शाम एक युवक निकल रहा था। तभी पीछे से आए कुछ बुलट सवार युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। जब तक भीड़ कुछ समझ पाती बुलेट सवार युवक को लेकर अतरौली अड्डे की तरफ फरार हो गए। सूचना पर थाना सिविल लाइंस और थाना क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई। युवक को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। युवक की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार सूचना मिलने पर जानकारी की गई। मगर देर रात तक कोई शिकायत नहीं आई है।