फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पशु चराने गए वृद्ध की नृशंस हत्या

पशु चराने गए वृद्ध की नृशंस हत्या

Mon, 28 May 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पशु चराने गए वृद्ध की नृशंस हत्या
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट के सराय हरनारायण से पशु चराने गए बुजुर्ग की सिर कुचलकर और फिर तेजाब से चेहरा जलाकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दी गई। पिछले 24 घंटे से लापता बुजुर्ग का शव मथुरा रोड के खाली प्लाट में रविवार सुबह पड़ा मिला तो पुलिस दौड़ती हुई पहुंच गई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी आ गए। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कारणों को लेकर परिजन अंजान हैं और पुलिस जांच की बात कह रही है।

सराय हरनारायण के 70 वर्षीय रोशनलाल मजदूर परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह रोजाना एक गाय व भैंस को सुबह-सुबह चराने ले जाते थे। रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 9 बजे भी रोशनलाल दोनों पशुओं को लेकर मथुरा रोड की ओर निकल गए।
विज्ञापन


शाम को दोनों पशु तो खुद ब खुद लौट आए मगर रोशनलाल नहीं लौटे। इस पर विवाहित बेटे बॉबी व अन्य लोगों ने रोशनलाल की खोज शुरू की और थाने में भी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर परिजन तलाशते रहे। इधर, रविवार सुबह कुछ लोगों ने मथुरा रोड की वसुंधरापुरम कॉलोनी के एक प्लाट में शव पड़ा देखा। जिसका चेहरा बुरी तरह ईंटों कुचला गया था और तेजाब से जलाया भी गया था।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई। कपड़ों के आधार पर बॉबी ने पिता के रूप में पहचान कर ली। बाद में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

इंस्पेक्टर सासनी गेट प्रवेश राणा के अनुसार फिलहाल बेटे की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। कारणों से परिजन अंजान हैं। किसी तरह की रंजिश से भी इंकार कर रहे हैं। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

24 घंटे पुराना था शव, डीएनए सैंपलिंग कराई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोशनलाल की हत्या सिर कुचलने और तेजाब से जलने से हुई है। वहीं यह भी कहा गया है कि पोस्टमार्टम से करीब 24 घंटे पुराना यह शव लग रहा है। इससे साफ है कि हत्या शनिवार की दोपहर में ही की गई है। इधर, पुलिस ने शव का डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखवाया है। जिसे परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।


पशु कैसे पहुंच गए खुद घर तक
पुलिस जांच में एक बड़ा सवाल यह भी आ रहा है कि रोशनलाल के दोनों पशु दिन भर घूमने के बाद शनिवार शाम खुद ब खुद घर तक कैसे पहुंच गए। उन्हें आखिर कौन इशारे से यहां तक छोड़कर गया या अगर वह वाकई खुद आए हैं तो यह भी खुद में बड़ा सवाल है। इन पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed