फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फोटोग्राफर पर चाकू से जानलेवा हमला

फोटोग्राफर पर चाकू से जानलेवा हमला

Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटोग्राफर पर चाकू से जानलेवा हमला
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गुरुवार को डीएवी इंटर कॉलेज के पास सरेराह पिता-पुत्र ने एक फोटोग्राफर पर चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी में उसके गले में गहरा घाव हो गया। इसमें आठ टांके लगे हैं। वह मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती है।

महानगर के ब्राह्मणपुरी निवासी लोकेश माथुर ‘राबिन’ (29) पुत्र केशव बिहारी माथुर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नौरंगाबाद डीएवी इंटर कॉलेज के पास पहले से घात लगाए बैठे पिता-पुत्र ने घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


सासनीगेट के ही सराय सुल्तानी मोड़ तमोलीपाडा में बीड़ी के थोक व्यापारी श्याम के बेटे मिक्की से लोकेश की दोस्ती है। मिक्की ने ही लोकेश को कॉलेज के सामने बुलाया था। लोकेश को मिक्की मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में बातचीत होने लगी, फिर बातचीत झगड़े में बदल गई। संयोग से यहां से गुजर रहे लोकेश के भाई अक्षय माथुर झगड़ा देखकर रुक गए। मौके पर पहुंचते इससे पहले मिक्की ने लोकेश के गले पर चाकू से वार कर दिया।

मिक्की के साथ उसके पिता श्याम बीड़ी भी थे। चाकू मारकर दोनों वहां से भाग गए। लोकेश को अक्षय फौरन थाने ले गए और वहां से जिला अस्पताल। लोकेश की गर्दन में चाकू के हमले से गहरा घाव है। डॉक्टरों ने आठ टांके लगाए हैं।

जिला अस्पताल में पुलिस ने भी लोकेश से घटना की जानकारी ली। अक्षय माथुर एक प्रतिष्ठित अखबार में डिजाइनर हैं। उन्होंने मिक्की व श्याम के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।


हालांकि वजह तहरीर में नहीं खोली गई है, मगर हमला पुरानी रंजिश में बताया जा रहा है। थाना क्वार्सी के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed