फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पड़ोसी को मार डाला, साथी का गला काटा

पड़ोसी को मार डाला, साथी का गला काटा

Fri, 30 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी को मार डाला, साथी का गला काटा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर से सटे नए हाईवे बाईपास स्थित तालसपुर के पास बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दबोचे गए 25 हजार के इनामी लुटेरे पिंकी उर्फ सुभाष ने पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने अपने मोहल्ले के ही कुंभकार लेखराज की हत्या कर शव सोफा नहर में फेंकना स्वीकारा है।

इसके अलावा अपने ही एक साथी के गला रेतने की बात भी स्वीकारी है। अब पुलिस इन दोनों तथ्यों की जांच व शव की तलाश में जुटी है। वहीं गुरुवार को पिंकी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। मगर अभी पूरी तरह से स्वस्थ न होने के कारण जेल से वापस जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पूछताछ व इलाज जारी है। डॉक्टरी राय के बाद उसका रिमांड भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


कस्बा खैर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी पिंकी उर्फ सुभाष को पुलिस 13 मार्च को खैर रोड पर बस में सवार किराना व्यापारी से हुई लूट में पुलिस तलाश रही थी। इसी बीच सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार रात मुठभेड़ में उसे दबोच लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी और उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इलाज के चलते रात में डॉक्टरों ने उससे ज्यादा बातचीत नहीं करने दी। मगर पुलिस ने टूटी-फूटी बातचीत में कड़ियां जोड़ते हुए जब उससे कुछ उगलवाया तो उसने स्वीकारा है कि उसने 15 मार्च से लापता अपने मोहल्ले के कुंभकार लेखराज की हत्या कर शव सोफा नहर में फेंक दिया। इस दौरान उसके जो साथी हत्या में शामिल रहे, उनके नाम भी उजागर किए हैं।

पुलिस की मानें तो पिंकी के परिवार की लड़की को लेखराज के यहां काम करने वाला मजदूर प्रेम प्रसंग में ले गया था। इसके बाद लेखराज से उसे काम से हटाने की बात कही। मगर लेखराज नहीं माना।

बाद में पिंकी ने लड़के की मां को गोली मारी थी। जिसमें वह जेल गया था। इसके बाद वह महिला अपने बेटे को लेकर खैर से चली गई। मगर पिंकी की लेखराज से रंजिश हो गई। इसी रंजिश में उसकी साथियों की मदद से घर से बुलाकर हत्या की गई।

इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ व जांच में यह बात भी सामने आई है कि इगलास में दो दिन पहले गला कटे हुए घायल अवस्था में मिला अजय निवासी खैर पिंकी का साथी है। वह लेखराज की हत्या में शामिल रहा है। इसी हत्या के बदले उसने पिंकी से रुपये मांगे और न देने पर भेद खोलने की धमकी दी थी।


इसके चलते हत्या के इरादे से उसका गला रेतकर फेंक दिया। मगर वह किसी तरह बच गया। अभी एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव इतना ही बताते हैं कि ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। फिलहाल जेल से उसे वापस अस्पताल दाखिल कराया गया है। रिमांड पर लिया जाएगा। खैर से जुड़े घटनाक्रमों पर खैर पुलिस काम कर रही है।

वहीं इंस्पेक्टर खैर इतना ही बताते हैं कि अभी उसके साथियों की तलाश व शव की तलाश का काम चल रहा है। जल्द हकीकत सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed