फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   निकाह के मंडप से उठाया युवक

निकाह के मंडप से उठाया युवक

Mon, 25 Mar 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
निकाह के मंडप से उठाया युवक
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना लोधा के एक गांव में निकाह कर रहे प्रेमी युगल के बीच लड़के के परिजन दीवार बनकर खड़े हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर निकाह रुकवा दिया। इधर, पुलिस पर आरोप है कि उसने युवक को निकाह स्थल से उठाकर आर्म्स एक्ट की धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही गिरफ्तारी भी खेरेश्वर चौराहे से दिखा दी है।


ग्राम प्रधान के अनुसार लड़के की गांव में रिश्तेदारी है। इसके कारण अक्सर उसका यहां आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान गांव की एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। लड़के के परिजन तो निकाह कराने को तैयार नहीं हुए। मगर, लड़की के परिजन मान गए। रविवार को दोनों की रजामंदी से निकाह हो रहा था। इसकी सूचना लड़के के परिजनों को लग गई। सूचना पर उन्होंने पुलिस को निकाह स्थल पर भेज दिया। पुलिस ने लड़के को यहां से हिरासत में लेकर फर्जी मुकदमे में फंसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed