{"_id":"5c116afdbdec22415f3da40a","slug":"11544645373-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक में घराती-बरातियों में झगड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मडराक में घराती-बरातियों में झगड़ा
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्त में बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान घराती और बराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। बरात में डांस करने को लेकर दोनों पक्ष के कुछ युवाओं में विवाद हुआ था। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मगर, दोनों पक्ष के कुछ युवा थोड़ी देर बाद फिर से भिड़ गए। इसमें दोनों ओर से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। मामला आपसी विवाद का निकला। किसी भी पक्ष के तहरीर नहीं देने पर पुलिस खाली हाथ लौट आई।