{"_id":"5c019361bdec2241bb51d481","slug":"11543607137-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र में राज विहार कालोनी में सर्वोदय सेकें ड्री स्कूल के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता पर घर बुलाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के पीछे स्कूल का गेट निकालने के लेकर हुए विवाद है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में स्कूल प्रबंधक फौरन सिंह ने कहा है कि उनके स्कूल के सामने एक दबंग भाजपा नेता का मकान है। शुक्रवार को सुबह करीब 8.30 बजे उन्होंने अपने ड्राइवर राजू से उनको अपने घर पर बुलवाया। उसके बाद बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे।
साथ ही मेरे ऊपर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनको गर्दन और पीछे गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद अपने रसूख का हवाला देते हुए कहा कि मैं तेरा स्कूल बंद करा दूंगा। इधर मेरा मकान है, स्कूल का गेट क्यूं निकला। इस रोड से स्कूल के बच्चों और कर्मचारियों को नहीं निकलने दूंगा। तहरीर में कहा गया है कि पीड़ित किसी तरह जान बचा कर निकला।
विज्ञापन
इस प्रकरण में कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस को तहरीर देने के साथ ही एक सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी गई है जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, भाजपा नेता भी अपनी तरफ से थाने में तहरीर दे आए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक उनके घर में घुस कर महिलाओं से बदतमीजी करते हैं। शुक्रवार को सुबह घर में घुस आए और मारपीट करने लगे तो उनको घर से मुश्किल से बाहर निकाला था। स्कूल का निर्माण नियमानुसार नहीं हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी।