फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भांजे के नामकरण में चचेचे मामा से मारपीट

भांजे के नामकरण में चचेचे मामा से मारपीट

Mon, 28 May 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
भांजे के नामकरण में चचेचे मामा से मारपीट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की कल्याणपुर कालोनी में कुर्सी पर बैठने के विवाद को लेकर लड़की के चचेरे भाई को कुछ लोगों ने पीट दिया। साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। मारपीट में घायल लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देवी का नगला निवासी अकेश पुत्र जितेंद्र के अनुसार 26 मई को वह अपने पिता जितेंद्र के साथ चाचा की लड़की प्रीति के पुत्र के नामकरण में शामिल होने के लिए कल्याणपुर गया था।
विज्ञापन


रात दस बजे वह कुर्सियों पर बैठे तभी गांव के ही रघुराज, शेरा, मोहित, सोनू, संतोष अपने साथ चार पांच अज्ञात लोगों के साथ आए और उन्हें कुर्सी से हटने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उनके ऊपर तमंचे से फायर भी किया। आरोपियों ने तमंचे की बट से विनय, इंद्रजीत के सिर में प्रहार किया।


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट करने वालों ने उसके भाई के गले से सोने की जंजीर भी तोड़ ली। अन्य लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed