{"_id":"5a2462184f1c1b9f678bf3d4","slug":"11512333848-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर सहित कुल 236 प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण का इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेयर सहित कुल 236 प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण का इंतजार
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर समेत कुल 236 प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण का इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
एक दिसंबर को मतगणना के बाद निकाय चुनाव 2017 में मेयर, चेयरमैन, पार्षद, सभासद एवं सदस्य पद पर विजेताओं की तस्वीर साफ हो गई। विजयी होने के बाद सभी को प्रमाणपत्र वितरित कर दिए गए। लेकिन पद और गोपनीयता की शपथ अब तक नहीं हुई।
इसका जिले के 12 नगर निकायों के मेयर समेत 236 नवनियुक्त प्रतिनिधियों को बेसब्री से इंतजार है। सभी की निगाहें शासन के नगर विकास विभाग पर टिकी हुई हैं। कब नगर विकास विभाग शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित करे और कब वे शपथ लेकर जीते गए पद पर अपनी अर्हता पूर्ण करें।
बताते चलें कि किसी भी संवैधानिक पद पर चुने गए प्रतिनिधि की अर्हता तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती है, जब तक वह नियत सदन में पद और गोपनीयता की शपथ न ले ले। रिटर्निंग अफसर नगर निकाय एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण के मामले में शासन स्तर से निर्णय होगा। नगर विकास विभाग इस मामले में अधिसूचना जारी कर शपथ ग्रहण की तिथि तय करेगा। नियत तिथि पर चुने गए सभी प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
बताते चलें कि जिले के 12 निकायों में एक मेयर, दो पालिकाध्यक्ष एवं नौ नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के 70 पार्षद, खैर व अतरौली की दो नगर पालिकाओं के 50 सभासद एवं 104 नगर पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलानी बाकी है।