{"_id":"5c4b6e92bdec2256646aab2d","slug":"111548447378-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमले मामले में पांच पर म ुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमले मामले में पांच पर म ुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में गुरुवार को एक बजरंग दल कार्यकर्ता पर हमला करने के मामले में बन्नादेवी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से चार के खिलाफ नामजद और एक के खिलाफ अज्ञात मेें मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर जावेद खां के अनुसार छोटू उर्फ सौरभ उर्फ शौर्य पुत्र अशोक कुमार, बाबा उर्फ भुवनेश पुत्र अशोक कुमार, अक्षय पुत्र महेंद्र, विक्रम ठाकुर, पिंटू, पुत्र सागर कालिया, अजय, शिवा सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी चूहरपुर, बन्नादेवी के रहने वाले हैं।
बता दें कि बन्नादेवी के चुहरपुर निवासी उदय प्रताप सिंह बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। गुरुवार को क्षेत्र के ही लगभग आधा दर्जन रंगबाजों ने आंख में मिर्ची झोंक उनकी पिटाई लगा दी। आरोप है कि मारपीट के बाद रंगबाज उसे अपने एक साथी के घर ले गए, जहां उसकी जेब में तमंचा रख पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ता को थाने ले गई। घटना की सूचना दर्जनों बजरंगी थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर लिया था। पीड़ित ने थाना पुलिस को रंगबजों के खिलाफ तहरीर दी थी।