फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दादों एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

दादों एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दादों एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बीती 18 मई की रात्रि में अतरौली के दादों में हुए एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। इस एनकाउंटर में तीन बदमाश मारे गए और तीन कुख्यात फरार हो गए थे।

सीओ अतरौली, एसओ पालीमुकीमपुर एवं सर्विलांस टीम के सदस्यों ने एसएसपी अजय साहनी के निर्देशन में इस एनकाउंटर को अंजाम दिया था।

जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर गंगा के आसपास वाले क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी एहसान पुत्र अलायर निवासी ग्राम चिनियावली जिला संभल, आदित्य उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र रायहसन उर्फ अलीजान निवासी ग्राम मंसूरा जिला शामली व सुहेल उर्फ वसीम पुत्र असलम मोटा निवासी सब्जी बाड़ा जिला हनुमान गढ़ राजस्थान घायल हो गए थे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उक्त तीनों अपराधियों की मृत्यु हो गई। मुठभेड़ में कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मी भी घायल हुए। इस पूर्ण घटना की पारदर्शिता के लिए मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम कोल जुगेंद्र सिंह को साैंपी गई है। वह अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या मय अनुलग्नक सहित तीन प्रतियों में 15 दिन में डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार कुख्यातों की तलाश जारी
दादाें एनकाउंटर में फरार भीका और उसके दो साथियों की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है, लेकिन ये बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें इनकी धरपकड़ के लिए प्रयासरत हैं। छैमार प्रजाति के इन बावरिया गैंग के सदस्यों का 300 लोगों का पूरा गैंग है, जो सात आठ टीमें बना कर एनसीआर और आसपास के जिलों में संगीन अपराधों को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed