फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अवैध संबंधों के शक में हुई किसान की हत्या

अवैध संबंधों के शक में हुई किसान की हत्या

Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में हुई किसान की हत्या
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अकराबाद क्षेत्र के गांव बालूखेड़ा में तीन माह पूर्व हुई इलाके के रसूखदार किसान राजवीर सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव की महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या अवैध संबंधों के शक और खर्चा न मिलने की गुस्सा में की गई थी। पुलिस ने इस हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो और फावड़े का बैट आदि बरामद कर लिया है। वहीं हत्याकांड में शामिल एक युवती समेत तीन लोग अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. यशवीर सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 19 जनवरी की तड़के गांव बालूखेड़ा में हुई किसान राजवीर सिंह की हत्या में वीरेश कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी गादुरी थाना निधौली कलां एटा का नाम प्रकाश में आया। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपनी स्कार्पियो संख्या यूपी 81 एक्स 0186 खुद टैक्सी में चलाता है।
विज्ञापन


उसकी अपने पड़ोसी गांव तकुवापुर निवासी मुकेश पुत्र लटूरी सिंह से दोस्ती है। मुकेश क्षेत्र पंचायत सदस्य है और प्रमुखी के चुनाव में उसे रुपया मिला। इन दिनों दोनों उस रुपये को शराब में उड़ा रहे थे। मुकेश का अपनी मौसी के यहां गांव नहरई हाथरस आना जाना था। जहां वीरेश भी साथ आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक शराब पीने के कारण पिछले दिनों वीरेश की पत्नी भी उसे छोड़ गई। उधर मुकेश की शादी की बात उसकी मौसी के परिवार की युवती नीतू से चली। मगर नीतू के मंगली होने के कारण यह रिश्ता नहीं हो पाया। नीतू अपनी बुआ नेकसी पत्नी रविन्द्र पाल के घर बालू खेड़ा में रहती है। उसने एमए किया है।


एसपी देहात ने बताया कि नीतू व उसकी बुआ का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए राजवीर सिंह (मृतक) उनकी मदद कर दिया करते थे। वह नीतू की शादी बुलंदशहर में किसी युवक से कराना चाह रहे थे। इधर, मुकेश व वीरेश के नीतू से शादी की बात चलने के कारण संबंध हो गए थे। वह दोनों उससे यहां बालू खेड़ा मिलने भी आने लगे थे।

नीतू भी मुकेश से शादी करने को तैयार थी। मगर राजवीर इस शादी के विरोध में थे और वह अपनी पसंद के बुलंदशहर के युवक से उसकी शादी करना चाह रहे थे। जब उन्हें पता चला कि नीतू के भी मुकेश से संबंध हैं तो इससे नाराज होकर राजवीर ने नीतू व उसकी बुआ की मदद करना भी बंद कर दिया था। साथ ही बुलंदशहर के युवक से शादी की बात यह कहकर टाल दी थी कि अभी बीमारी में रुपये खर्च हो गए हैं।

बाद में देखेंगे। इस बात से नीतू व उसकी बुआ भी राजवीर से नाराज हो गईं। इधर, मुकेश व वीरेश राजवीर पर अवैध संबंधों का शक करने लगा। इसी शक में उसने नीतू व उसकी बुआ को मिलाकर राजवीर की हत्या की प्लानिंग बना ली। इसके लिए नीतू को यह लालच दिया कि वीरेश की पत्नी उसे छोड़ गई है, उसकी शादी नीतू की छोटी बहन से करा देंगे। इस प्रस्ताव पर वह हत्या को तैयार हो गई।

एसपी देहात के अनुसार वीरेश ने पूछताछ में आगे बताया कि गत 18 जनवरी को मुकेश उसे घर से लेकर बालू खेड़ा आया। रात को मुकेश ने फोन करके एक लड़के को बुलाया। इसके बाद नीतू, उसकी बुआ नेकसी, वीरेश व उस लड़के साथ मुकेश ने राजवीर सिंह की हत्या करने की योजना बनाई।

नीतू ने पूरी जानकारी दी। जिस पर सभी लोग सुबह चार बजे राजवीर के घेर में छिप गये। जैसे ही सुबह छह बजे राजवीर आए तभी उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी लोग चले गये। पुलिस ने वीरेश के इस बयान पर नेकसी को भी गिरफ्तार कर लिया।

वीरेश से स्कार्पियो कार के साथ उसकी निशानदेही पर नानऊ नहर के पास से हत्या में प्रयुक्त फावड़े का बैट बरामद कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।


इसमें युवती समेत तीन लोग अभी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस खुलासे में सीओ बरला अनुज चौधरी के अलावा इंस्पेक्टर विनोद कुमार की भूमिका सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed