{"_id":"5c8ea787bdec2214492a87ce","slug":"101552852871-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदुरई एक्सप्रेस में डाकैती के बाद हरकत में आई जीआरपी-आरपीएफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदुरई एक्सप्रेस में डाकैती के बाद हरकत में आई जीआरपी-आरपीएफ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मदुरई से देहरादून जा रही मदुरई एक्सप्रेस की एसी बोगियों में यात्रियों के साथ हुई डकैती की घटना के बाद एक बार फिर से आरपीएफ व जीआरपी पर सवालों की बौछार होने लगी है। घटना ऐसे समय में हुई है जब होली और लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
बात करें अलीगढ़ जीआरपी और आरपीएफ की तो यहां भी इस प्रकार की घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसका असर सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है।
11 ट्रेन, पांच चौकी और एक थाना 130 कर्मियों के भरोसे
अलीगढ़ जीआरपी थाने में वर्तमान में 130 पुलिस कर्मियों का स्टाफ है। इसके जिम्मे पैसेंजर सहित 11 सुपरफास्ट ट्रेनों में स्क्वायड की जिम्मेदारी है। प्रत्येक स्क्वायड में दो से तीन सिपाही तैनात रहते हैं। थाने से संबंधित पांच चौकियां में भी इसी 130 कर्मियों के स्टाफ से तैनाती की गई है। इस स्टाफ में सिर्फ एक ही महिला सिपाही है। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलाधिकारी किस प्रकार महिला सहित पुरुष यात्रियों की सुरक्षा को सतर्क हैं।
विज्ञापन
बात करें आरपीएफ थाने की तो इसमें 70 कर्मियों स्टाफ है। इस स्टाफ के भरोसे भी पांच आरपीएफ पोस्टों की जिम्मेदारी है। महिला कर्मी के नाम पर सिर्फ एक सिपाही को तैनात कर रखा है। इधर, लोकसभा चुनावों का एलान होते ही किसी भी दिन दोनों की थानों से चुनाव में ड्यूटी के लिए स्टाफ की मांग की जा सकती है। ऐसे में आने वाले अगले डेढ़ माह रेलवे की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहने की उम्मीद है।
होली को लेकर हाई अलर्ट
होली को लेकर जीआरपी और आरपीएफ हाई अलर्ट पर है। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना पुलिस की गश्ती जंक्शन पर बढ़ाई गई है। संदिग्धों से पूछताछ सहित उनके सामान की तलाशी ली जा रही है।
दो दिन पहले थाने का अलीगढ़ थाने का निरीक्षण किया था। जीआरपी में मैनपावर की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे सहित शासन को अवगत कराया है। वहां से फैसला होने के बाद भी स्टाफ बढे़गा। अलीगढ़ जीआरपी में महिला कर्मियों की तैनाती जल्द ही की जाएगी।
- बीआर मीणा, जीआरपी, आईजी