फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूजा शकुन पांडेय को पति सहित भेजा गया जेल, नहीं कोई मलाल

पूजा शकुन पांडेय को पति सहित भेजा गया जेल, नहीं कोई मलाल

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
पूजा शकुन पांडेय को पति सहित भेजा गया जेल, नहीं कोई मलाल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय व उनके पति अशोक पांडेय को बुधवार सुबह-सुबह कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने नोएडा के टप्पल टी-प्वाइंट से मंगलवार रात दोनों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान मीडिया के सवालों पर पूजा शकुन ने कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई मलाल नहीं है। रहा सवाल प्रशासनिक कार्रवाई का तो यह अभिव्यक्ति की आजादी पर शिकंजा है। इसके विषय में कुछ नहीं कहना।
विज्ञापन


शौर्य दिवस पर 30 जनवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा के बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सात लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके थे और पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित चार की तलाश चल रही थी। इसी बीच पूजा शकुन व अशोक की ओर से अदालत में सरेंडर याचिका दायर की गई थी।

वहीं पुलिस के स्तर से लगातार मुखबिरों व सर्विलांस की मदद से इन्हें खोजा जा रहा था। पुलिस को इनके हरियाणा व अंबाला में होने की लोकेशन मिल रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम दिल्ली व नोएडा के आसपास इनकी लोकेशन मिली। यह लोग गुड़गांव से लौट रहे थे। तभी नोएडा में टप्पल टी-प्वाइंट पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


यह लोग सफेद रंग की वैगन-आर कार में सवार थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को यहां लाया और गांधीपार्क थाने में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद बुधवार सुबह एसीजेएम-3 के न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सीओ द्वितीय/एएसपी नीरज जादौन के अनुसार अब इस मुकदमे में फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। इन दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed