{"_id":"5c3f9224bdec22731f44b559","slug":"101547670052-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी गेट में एक मूर्ति ढलाई फैक्ट्री में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सासनी गेट में एक मूर्ति ढलाई फैक्ट्री में चोरी
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी में संचालित एक ढलाई फैक्ट्री में मंगलवार रात को चोरों ने सेंध लगा दी। फैक्ट्री के भीतर से 70 किलो की पीतल की मूर्ति चुराकर ले गए। चोरों ने तीन मंजिला फैक्ट्री में लकड़ी की सीढ़ी लगाकर छत से प्रवेश किया था। संचालक ने सासनी गेट थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना सासनी गेट के नई आबादी के रहने वाले मनीष कुमार पुत्र वीरपाल सिंह तीन मंजिला घर में ही ढलाई फैक्ट्री का संचालन करते हैं। मनीष के पिता वीरपाल सिंह को मंगलवार शाम को बुखार आ गया था, जिसके चलते काम को जल्दी बंद कर परिवार वीरपाल की देखभाल में लग गया और रात 10 बजे के करीब सभी सदस्य सोने चले गए। इसके बाद आधी रात के करीब कुछ चोरों ने मनीष की फैक्ट्री में लकड़ी की सीढ़ी लगाकर घुस गए। मनीष के अनुसार चोर फैक्ट्री में रखी एक 70 किलो की मूर्ति को चोरी कर ले गए।
उन्होंने घर का सारा सामान यहां-वहां बिखेर दिया था। संभव: वह नकदी और जेवरात की तलाश में थे। सुबह परिवार के उठने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। आसपास देखा तो पीछे स्थित नाले में लकड़ी की सीढ़ी तैरती मिली। चोरों ने घर में घुसने के लिए उसका ही सहारा लिया था। इस मामले में थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।