फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

अज्ञात युवकों ने की फायरिंग

Wed, 21 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवकों ने की फायरिंग
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के सर सैय्यद नगर स्थित न्यू फ्रेंड्स अपार्टमेंट पर सोमवार देर रात आधा दर्जन के करीब अज्ञात युवकों ने फायरिंग और पथराव कर दिया। इससे अपार्टमेंट के फ्लैट ए-1 की खिड़कियों के कांच टूट गए। गोलियां खिड़कियों की जाली को भेदती हुई दीवार में जा लगीं। गनीमत रही की इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। परिवार ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।


न्यू फ्रेंड्स अपार्टमेंट के ए-1 फ्लैट में बेसिक शिक्षा विभाग के रिटायर्ड शिक्षक नईम अहमद का परिवार रहता है। नईम ने बताया कि तड़के करीब 3:30 बजे तीन बाइकों पर आधा दर्जन के करीब युवक आए। उन्होंने चौकीदार से मेरे बेटे अदीब के बारे में पूछा और गेट खोलने की बात कही। चौकीदार के गेट नहीं खोलने पर उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही फ्लैट पर फायरिंग और पथराव करने लगे। इससे परिजनों की आंख खुल गईं। फायरिंग के वक्त बाहर के कमरे में छोटे बच्चे सो रहे थे।
विज्ञापन



आनन-फानन उन्हें दूसरे कमरे में ले जाकर परिवार ने खुद को बचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ समय बाद यहां पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक वह लोग कई राउंड फायरिंग कर भाग चुके थे। उन्होंने पथराव भी किया। नईम ने बताया कि उनके बेटे अदीब का कॉलेज में विवाद हो गया था। शायद वही लोग इस घटना में शामिल होंगे। इधर, सुबह पुलिस ने अपार्टमेंट पहुंचकर छानबीन की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed