{"_id":"5babe6d0867a5501313c7228","slug":"101537992400-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी परिजनों का युवकों से नहीं हो सका संपर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सातवें दिन भी परिजनों का युवकों से नहीं हो सका संपर्क
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोहतांग की यात्रा पर गए पांच युवकों का सातवें दिन भी परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। परिजनों का सुख-चैन छिन गया है। पांच में से एक-एक बदायूं, बलिया व तीन अलीगढ़ के हैं।
महानगर के जमालपुर निवासी मोहम्मद शाकिर के आवास पर बेटे से संपर्क न होने के चलते पूरा परिवार सदमे है। घर में दानिश सबसे बड़े हैं। उनकी अमीर निशां बाजार में जूते-चप्पल की दुकान है।
दुखी परिवार को सांत्वना देने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज खान, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, जितेंद्र, यासीन पहुंचे। 18 सितंबर को दानिश अपने दोस्त मोहम्मद फैसल पुत्र शमीम निवासी जमालपुर, आरिफ अली पुत्र हैदर अली निवासी सिविल लाइंस बलिया, मोहम्मद सालिम पुत्र सैयद शाईक अली निवासी भुजपुरा व मोहम्मद साबिद निवासी सहसवान बदायूं 18 सितंबर की रात 10 बजे अलीगढ़ से इनोवा कार से मनाली के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
20 सितंबर को सभी दोस्त मनाली से बुलेट लेकर रोहतांग यात्रा पर रवाना हो गए थे। इसी दिन दोपहर 1:30 बजे दानिश से अंतिम बार बात हुई थी। इसके बाद परिजन लगातार अपने बेटों को संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं, पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।
परिजनों ने कार चालक राजू निवासी जनकपुरी क्वार्सी से संपर्क किया, वह भी मनाली में आई बाढ़ में फंसा है। हालांकि, राजू ने सभी दोस्तों के बारे में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। इस संबंध में डीएम को पत्र सौंपा जा चुका है।