फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रंगरलियां मनाते पकड़ा जिपं सदस्य पाली 15वें दिन गया जेल

रंगरलियां मनाते पकड़ा जिपं सदस्य पाली 15वें दिन गया जेल

Wed, 08 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रंगरलियां मनाते पकड़ा जिपं सदस्य पाली 15वें दिन गया जेल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी के एक मकान में विवाहित महिला संग रंगरलियां मनाते पकड़े गए इगलास क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रवेंद्र सिंह पाली को 15वें दिन मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पाली के सिर व हाथ में गंभीर चोट होने के कारण अब तक उसका यहां जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। इस दौरान ऑपरेशन भी हुआ था। अभी भी चोटों के कारण जेल के अस्पताल में रखने की व्यवस्था कारागार प्रशासन द्वारा की गई है। बता दें कि उसकी प्रेमिका को दूसरे ही दिन पुलिस ने जेल भेज दिया था। दोनों के खिलाफ प्रेमिका के पति ने हमले का मुकदमा दर्ज कराया था।

घटनाक्रम के अनुसार यह महिला पति संग स्वर्ण जयंती इलाके के एक अपार्टमेंट में रहती थी। दोनों में शादी से पहले से रिश्ते बताए गए थे। इसके चलते जिला पंचायत सदस्य ने भी आसपास ही किराये पर मकान ले रखा था और अक्सर दोनों का मिलना जुलना रहता था। इस बात की भनक महिला के पति को हुई तो उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


प्लान के तहत उसने दोपहर में यह जानकारी दी कि वह चार दिन के लिए बाहर जा रहा है। इसके बाद रात में जिला पंचायत सदस्य महिला के पास पहुंच गया। रात करीब 1 बजे उसके पति ने अपने अन्य परिजनों संग मिलकर पाली व खुद की पत्नी को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। जिला पंचायत सदस्य नग्न अवस्था में बेड पर था और महिला की हालत भी कुछ ऐसी ही थी। इस दौरान पाली को जमकर पीटा गया था। बाद में पाली व अपनी पत्नी के खिलाफ महिला के पति ने तमंचे से फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने महिला को जेल भेजकर पाली को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां अब तक चले इलाज के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह ने उसके जेल भेजने की पुष्टि की है। बता दें कि महिला पक्ष की ओर से यह आरोप उसके पति पर लगाया गया कि दहेज में दस लाख न मिलने पर यह प्रपंच रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed