फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मोबाइल और पर्स लूटने वाले तीन शातिर पकड़े

मोबाइल और पर्स लूटने वाले तीन शातिर पकड़े

Sat, 10 Feb 2018 01:57 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल और पर्स लूटने वाले तीन शातिर पकड़े
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


क्वार्सी पुलिस ने दिनदहाड़े मोबाइल व पर्स लूटने वाले गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों शातिर लुटेरे हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्वार्सी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गुरुवार रात महेशपुर मोड़ से आगे देशी शराब के ठेके के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक स्कूटी यूपी 81 ए जेड 3036 पर तीन युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। शक होने पर तीनों युवकों की घेराबंदी कर उन्हें घेर लिया। तलाशी में उनके कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए। स्कूटी के कागजात और लाइसेंस मांगने पर वह बंगले झांकने लगे। पुलिस को शक हुआ तो उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह राहगीरों से मोबाइल और पर्स लूटने का काम करते हैं। पुलिस ने जब उनका रिकार्ड खंगाला तो उनके खिलाफ कई मामले दर्ज मिले।


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना क्वार्सी के नगला पटवारी स्थित गली नंबर सात निवासी वारिश पुत्र अनीस अहमद, कासिम पुत्र वाजिद अली, आतिक पुत्र शकील अहमद बताया। क्वार्सी प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हाल में हुई र्कई वारदातों को आरोपियों ने स्वीकार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है, संभवत: अभी और मामलों का खुलासा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed