फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   crime

खाने के विवाद पर पत्नी पहुंची थाने, पति फंदे पर झूला

Mon, 09 Dec 2019 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
crime
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद में एक युवक ने पत्नी से खाने को लेकर हुए विवाद-मारपीट के बाद फंदे पर लटककर जान दे दी। पति की शिकायत करने पत्नी थाने पर गई थी। वहां से लौटी तो पति का शव फंदे पर लटका देख बदहवाश हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी पर भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पेशे से मजदूर पला साहिबाबाद, सासनी गेट निवासी धर्मवीर (26) पुत्र प्रेमचंद घर में पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ रहता था। हर रोज की तरह रविवार को वह काम से घर लौटा और पत्नी से खाना मांगने लगा। पत्नी ने किसी कारणवश खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर धर्मवीर ने प्रीति को पीट दिया। इससे गुस्साई प्रीति पति की शिकायत करने थाने को पहुंच गई। पत्नी के जाते ही धर्मवीर ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी के फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन

वापस घर आई प्रीति ने पति का शव लटका देखा तो वह बदहवाश हो गई। रोने चीखने की आवाज पर आस पड़ोस के लोग आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सासनी गेट के मुताबिक शव को मोर्चरी पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की कहानी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed