{"_id":"5d56c0bc8ebc3e89ae3b37e4","slug":"crime-aligarh-news-ali2110252146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज देनदार की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज देनदार की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, जाम-हंगामा
Sat, 17 Aug 2019 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के बिहारी नगर के एक युवक ने कर्ज देनदार की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक कर्ज देनदार ने 1500 रुपये की मांग करते हुए युवक को आठ दिन पहले पीट दिया था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था। गुस्साए परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराकर बिहारी नगर लेकर पहुंचे और रोड पर रख जाम लगाकर हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी कर्ज देनदार मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुणाल (22) पुत्र रामकिशोर निवासी बिहारी नगर, सासनी गेट मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को रक्षाबंधन के चलते कुणाल की पत्नी नीलम बरौली स्थित अपने मायके गई थी। घर में कुणाल अकेला रह गया। इसके बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन घर आए तो कुणाल को फंदे पर लटका देख पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई टिंकू के मुताबिक कुणाल ने आठ माह पहले किसी काम के चलते पड़ोसी युवक मुकेश से एक हजार रुपये उधार लिए थे। भाई ने एक हजार रुपये की एवज में मुकेश को 3500 रुपये ब्याज सहित चुकता कर दिए थे। इसके बाद भी मुकेश 1500 रुपये अतिरिक्त मांगने लगा। विरोध करने पर आठ दिन पहले उसने भाई की घर के पास ही पिटाई लगा दी। इसके चलते कुणाल तनाव में था।
विज्ञापन
इधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों शव को दोपहर में घर पर ले गए। वहां उन्होंने रोड पर शव रख जाम लगाकर हंगामा काटा। आरोपी कर्ज देनदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के भाई कुणाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।