फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   crime

पीडब्लयूडी के जेई की दुरंतों की चपेट में आने से मौत

Fri, 16 Aug 2019 08:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
crime
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के जेई की दुरंतों ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जेई नोएडा के बादलपुर में तैनात था। रक्षाबंधन पर जवां स्थित तालिबनगर गांव आ रहा था। शुक्रवार को जेई के शव की शिनाख्त परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर की। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृजेश सिंह (35) पुत्र हेतराम मूल रूप से जवां के तालिबपुर में रहते थे। वर्तमान में वह नोएडा के चर्चित इलाके बादलपुर में पीडब्ल्यू़डी विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। गुरुवार को वह लोकल पैसेंजर ट्रेन में गाजियाबाद स्टेशन से अलीगढ़ जंक्शन आने को बैठे थे। यहां दोपहर 2:30 बजे करीब ट्रेन पहुंची तो वह पटरियों को पार कर दो नंबर प्लेटफार्म की ओर आने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार दुरंतों ट्रेन आ गई। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों की चीखपुकार पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए। मगर, शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

इधर, जब जेई घर नहीं पहुंचा तो परिजन उनकी तलाश करते हुए शुक्रवार को स्टेशन पर आए।
जीआरपी ने एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की जानकारी दी। इस पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता हेतराम ने बताया कि बेटे की 2011 में अलीगढ़ जंक्शन के पूर्व स्टेशन अधीक्षक जीडी सिंह की बेटी अर्चना के साथ शादी हुई थी। बेटे की मौत से बहू सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed