{"_id":"5d4d92e28ebc3e6cc60b493a","slug":"crime-aligarh-news-ali21056218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल से करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल से करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहली गेट थाना क्षेत्र की शाहजमाल निवासी एक महिला की शुक्रवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। सबमर्सिबल चालू करते समय महिला के शरीर में करंट उतरा था। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने जेएन मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
वाकया के अनुसार गुड्डी (30) पत्नी समीर निवासी शाहजमाल, देहली गेट सुबह घर का पानी भरने को उठी थी। पानी भरने को गुड्डी ने जैसे ही सबमर्सिबल का प्लग लगाया। उसके शरीर में करंट दौड़ पड़ा। करंट लगने से महिला की चीख निकल गई। चीखें सुन परिवार के लोग आ गए। जब तक परिजनों ने महिला को बिजली के तार से अलग किया। वह अचेत हो चुकी थी। आननफानन में परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कालेज के डाक्टरों महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महिला के मायके वाले और पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। हालांकि मायके वालों ने किसी भी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर देहली गेट के मुताबिक किसी ने भी अभी मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।