फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cried storm wheat - potato , peas and peas not 'slept'

तूफान से गेहूं-आलू रोया, चना व मटर नहीं ‘सोया’

Thu, 31 Mar 2016 01:44 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cried storm wheat - potato , peas and peas not 'slept'
किसान
 बीते दिनों मौसम के बिगड़े मिजाज ने आलू, सरसों और गेहूं को खूब रुलाया। चना मटर और मसूर की फसल बच गई। मौसम से सरसों, आलू और गेहूं की फसल को ही नुकसान पहुंचा है। चना मटर की फसल लगभग पूरी सुरक्षित खड़ी है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ओला और तूफान से कुल रकबा में 48 हजार 248 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा। इसमें भी 33 फीसदी से अधिक नुकसान केवल 2687 हेक्टेयर में हुआ है।
विज्ञापन

इसकी भरपाई के लिए 03 करोड़ 62 लाख 74 हजार की क्षतिपूर्ति की डिमांड शासन से की है। सबसे अधिक नुकसान लघु सीमांत किसानों को हुआ है। गेहूं, चना, मटर, सरसों, मसूर और आलू को छोड़ दें तो अन्य फसलों में लघु सीमांत किसानों को 12784 हेक्टेयर में से मात्र 2010 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा। इसमें लघु और सीमांत कृषकों की मात्र 4 हेक्टेयर फसल 33 फीसदी से अधिक नुकसान में रही।
विज्ञापन

सरसों में नुकसान सबसे अधिक
लघु सीमांत किसानों का सरसों का रकबा 18034 हेक्टेयर था। 2220 हेक्टेयर सरसों प्रभावित हुई। 1911 हेक्टेयर में 33 फीसदी से अधिक नुकसान है। इस फसल में सीमांत किसानों को दो करोड़ 57 लाख 98 हजार 500 रुपये की क्षति आंकी गई है। लघु कृषकों का रकबा 2507 हेक्टेयर था। 407 हेक्टेयर को नुकसान पहुंचा। इसमें भी 355 हेक्टेयर 33 फीसदी से अधिक नुकसान में रहा। 47 लाख 92हजार 500 रुपये की क्षति आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं में नुकसान
लघु सीमांत किसानोें ने 01 लाख 89 हजार 706 हेक्टेयर में गेहूं बोया था। इसमें से 37 हजार 237 हेक्टेयर फसल बिगड़े मौसम से प्रभावित हुई। 309 हेक्टेयर गेहूं को 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ। प्रति हेक्टेयर 13500 की हिसाब से कृषि विभाग ने 41 लाख 71 हजार 500 रुपये की क्षति हुई है। वहीं लघु किसानों ने 24 हजार 500 हेक्टेयर में गेहूं बोया था। इसमें से 6 हजार 112 हेक्टेयर फसल बिगड़े मौसम से प्रभावित हुई। 107 हेक्टेयर गेहूं को 33 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ। लघु कृषकों की गेहूं में क्षतिपूर्ति के लिए 14 लाख 44 हजार 500 रुपये की मांग की गई है।
33 फीसदी नुकसान वाला नहीं मिला आलू किसान
लघु सीमांत किसानों का आलू का रकबा 22949 हेक्टेयर था। 189 हेक्टेयर  प्रभावित हुई। लेकिन 33 फीसदी से अधिक नुकसान नहीं हआ। लघु कृषकों ने भी 3116 हेक्टेयर आलू बोया था। इसमें 63 हेक्टेयर को नुकसान हुआ। एक भी लघु किसान ऐसा नहीं मिला जिसकी फसल 33 फीसदी नुकसान की चपेट में आई हो।

मसूर की एक हेक्टेयर फसल को 33 फीसदी नुकसान
अलीगढ़। लघु सीमांत किसानों का मसूर का रकबा 790 हेक्टेयर    था। 07 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई। 01 हेक्टेयर में 33 फीसदी   से अधिक नुकसान है। इस फसल में सीमांत किसानों को 13500 रुपये की क्षति आंकी गई है।  लघु कृषकों का रकबा 105  हेक्टेयर था। 03 हेक्टेयर को नुकसान पहुंचा। लेकिन कोई भी लघु किसान मुआवजा के लिए   पात्र नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed