अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान खेले गए अंडर-14 के मैच में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने गौड़ क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हरा दिया।
40 ओवर के मैच में गौड़ क्रिकेट एकेडमी ने खेलते हुए 141 रन बनाए। शारिक ने 44 रन, शौर्य ने 16 रन बनाए। अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज विनायक ने चार, कौशल ने तीन व अफरोज ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी अब्दुल क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बिखरती पारी को संभाला। सात विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। कौशल-अफ्फान ने 16-16, रेहान ने 13 और वेदांश ने 11 रन का योगदान दिया। गौड़ क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मुस्कान ने चार विकेट झटके। विनायक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर अब्दुल जब्बार, शान, आसिफ कमाल आदि मौजूद रहे।