{"_id":"63d6cd67b6c0ab41210b2da6","slug":"cricket-dps-beaten-aviral-dhara-and-wellness-aligarh-news-ali3100093179-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीपीएस ने अविरल धारा व वेलनेस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीपीएस ने अविरल धारा व वेलनेस को हराया
Mon, 30 Jan 2023 07:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
महुआ खेड़ा में क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे एमएसआर ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में डीपीएस ने अविरल धारा व वेलनेस जिम क्रिकेट क्लब को हरा दिया।
डीपीएस की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए। गौरव कुमार ने 33 रन और हर्षित पालीवाल ने 28 रन की पारी खेली। अविरल धारा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज शोएब, सलमान, आरिफ ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी अविरल धारा की टीम 129 रन ही बना सकी। आकाश ने 33 रन व जमाल ने 30 रन की पारी खेली। डीपीएस के गेंदबाज आदिल अल्वी ने तीन विकेट चटकाए। डीपीएस ने 11 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आदिल रहे।
वेलनेस जिम क्रिकेट क्लब ने 140 रन बनाए। चेतन सिंह ने 40 रन और संजीव ने 28 रन की पारी खेली। डीपीएस के गेंदबाज गौरव कुमार ने तीन व हिमांशु यादव ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी डीपीएस की टीम तीन विकेट से मैच जीत लिया। कौशल ने 45 रन और हर्षित पालीवाल ने 28 रनों का योगदान दिया। वेलनेस के सोनू व संजीव दो-दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच गौरव कुमार रहे। इस अवसर पर मसूदुज्जफर अमीनी, अर्जुन सिंह फकीरा, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।