{"_id":"690f361d27ebae2eba034ae1","slug":"cricket-development-centre-super-100-in-aligarh-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Super 100: अलीगढ़ में शुरू होगा क्रिकेट डेवलपमेंट सेंटर, 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Super 100: अलीगढ़ में शुरू होगा क्रिकेट डेवलपमेंट सेंटर, 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sat, 08 Nov 2025 05:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 05:53 PM IST
सार
क्रिकेट के अंतर्गत अंडर-14 में 30, अंडर-16 में 40 और अंडर 19 में 25 खिलाड़ी चयनित होंगे। यह सेंटर सुपर-100 के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
वार्ता करते हुए अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित स्टेडियम पर अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन क्रिकेट डेवलपमेंट सेंटर खोलने जा रहा है। इस सेंटर में 100 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंडर-14 में 30, अंडर-16 में 40 और अंडर 19 में 25 खिलाड़ी चयनित होंगे। यह सेंटर सुपर-100 के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव अब्दुल वहाब, टूर्नामेंट सचिव अर्जुन सिंह फकीरा ने 8 नवंबरर को मैरिस रोड पर प्रेसवार्ता में बताया कि एसोसिएन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मांग करेगी कि रीजनल क्रिकेट एकेडमी खोलने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही हर महीने कम से कम 15 दिनों की कोचिंग के लिए पूर्व भारतीय टीम के खिलाड़ी और रणजी ट्राफी खेल चुके खिलाड़ियों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व रणजी खिलाड़ी और एसोसिएशन के सलाहकार फसाहत अली ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर होगा। खिलाड़ियों को प्रत्येक राज्य में भेजा जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार, संयुक्त सचिव कलरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन