फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   crash barrier start at Etah-chungi road

एटा चुंगी-क्वार्सी बाईपास पर क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू

Mon, 22 Feb 2021 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
crash barrier start at Etah-chungi road
एटा चुंगी-क्वार्सी बाईपास पर नाले के किनारे लोक निर्माण विभाग ने चार किमी के हिस्से में क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इन बैरियरों का रंग चमकीला सफेद रखा गया है, जिससे रात में भी वाहन चालकों की नजर इन पर आसानी से पड़ जाए। प्रत्येक एक मीटर की दूरी पर इनको स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्वार्सी बाईपास पर बना नाला सालों से हादसों का नाला बना हुआ है। बीते साल इसमें एक कार गिर गई थी, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। पिछले दिनों रात के समय स्वर्ण जयंती नगर मोड़ पर एक बाइक सवार नाले में जा घुसा था। इन हादसों ने सड़क सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी थी।
विज्ञापन

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो लोक निर्माण विभाग ने रोड सेफ्टी के तहत मिले 4.85 करोड़ रुपये से एटा चुंगी-क्वार्सी बाईपास व नादा पुल के पास क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू किया है। पहले चरण में बाईपास पर नाले के किनारे यह बैरियर लगाए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि बाईपास पर चार किमी के हिस्से में नाले के किनारे क्रैस बैरियर लगाने का काम शुरू करा दिया है। अब वहां हादसों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed