{"_id":"64c2c37f551ae789ad043178","slug":"cracks-in-22-houses-including-mosque-due-to-leakage-in-water-line-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पानी लाइन में रिसाव से मस्जिद सहित 22 घरों में आईं दरारें, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पानी लाइन में रिसाव से मस्जिद सहित 22 घरों में आईं दरारें, लोगों में रोष
Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:50 AM IST
सार
पानी के रिसाव से जामा मस्जिद के बराबर गली में बू अली मस्जिद है, जिसके एक हिस्से में दरारें आ गई हैं। इसके आसपास तकरीबन 22 घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
मकानों में आई दरार को दिखाते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट इलाके में पानी के पाइप लाइन में रिसाव से मस्जिद सहित 22 घरों में दरारें आ गईं। जामा मस्जिद के बराबर गली में बू अली मस्जिद है, जिसके एक हिस्से में दरारें आ गई हैं। इसके आसपास तकरीबन 22 घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
समय के साथ दरारें गहरी और बड़ी होती जा रही हैं। इलाके हाजी कयूम, अब्दुल हकीम, जमाल उद्दीन, वहीद, मजीद आदि ने बताया कि पानी की आपूर्ति के लिए पाइल लाइन सड़क खोदकर डाली गई थीं। पाइप लाइन में जगह-जगह रिसाव हो रहा है। इसका असर आसपास बने घरों की दीवारों पर पड़ रहा है। शिकायत पर नगर निगम द्वारा रिसाव को दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन वह नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन