{"_id":"63ef4998c9393003840cc882","slug":"cpi-in-favor-of-swami-prasad-told-maurya-karl-marx-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्वामी प्रसाद के पक्ष में आई भाकपा, मौर्य को बताया कार्ल मार्क्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्वामी प्रसाद के पक्ष में आई भाकपा, मौर्य को बताया कार्ल मार्क्स
Fri, 17 Feb 2023 03:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:02 PM IST
सार
भाकपा के सचिव इकबाल मंद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को युग का आधुनिक कार्ल मार्क्स बताया है। उन्होंने कहा कि काश हर धर्म में स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म हो।
विज्ञापन
भाकपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामचरित मानस की चौपाई मामले को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध में लगातार बयान आ रहे हैं। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वामी प्रसाद का समर्थन किया है। भाकपा के पानदरीबा कार्यालय के सचिव इकबाल मंद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को युग का आधुनिक कार्ल मार्क्स बताया है।
विज्ञापन
सचिव इकबाल मंद ने कहा कि काश हर धर्म में स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म हो। इससे दुनिया में धार्मिक घृणा और धर्म के नाम पर होने वाले युद्ध समाप्त होंगे। धार्मिक कलह दूर होगी। कम्युनिस्ट देशों में पिछले वर्षों में धार्मिक आस्था और अभिव्यक्ति ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन